योगी ने प्रगतिशील किसान नर्वदेश्वर को किया सम्मानित

Breaking India News Uttar Pradesh

गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के नर्वदेश्वर सिंह को सम्मानित किया। सरदारनगर के छबैला निवासी प्रगतिशील किसान नर्वदेश्वर सिंह मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वे न केवल दूसरे किसानों को आम की अच्छी प्रजातियों को लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे बल्कि सरकार की योजनाओं से भी उन्हें जोड़ेंगे।राज्य स्तरीय आम महोत्सव में गोरखपुर जनपद के 25 आम उत्पादकों एवं किसानों ने अपनी उत्कृष्ट एवं नवीनतम आम प्रजातियों के साथ प्रतिभाग किया है। वहीं, मंडल पर स्तर पर 100 किसानों ने प्रतिभाग किया है।

अपने उत्पाद के साथ लखनऊ प्रदर्शनी में पहुंचे नरहरपुर बड़हलगंज के अविनाश मौर्य, चिलबिलवा के दीनानाथ चौरसिया, रानूखोर पाली के विश्वनाथ यादव, अहिरौली गगहा के वेद प्रकाश मौर्य और सहजनवा जोगिया कोल के बेचन सिंह, जिला उद्यान अधिकारी पारस नाथ ने नर्वदेश्वर सिंह को मिले सम्मान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *