LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, क्या फिर से बढ़ाया गया दाम? करें चेक

India News

 पेट्रोल और डीजल की तरह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी आज शनिवार कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। कीमतें पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट जून में बढ़ाया गया था। तब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक सिलेंडर का दाम 29 रुपये बढ़ा दिया था। युद्ध शुरू होने के बाद यह दूसरी बार था जब एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़ा हो। इससे पहले मार्च के महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 60 रुपये बढ़ा था। हालिया बढ़ोतरी के बाद देश के कई शहरों में सिलेंडर का रेट 1000 रुपये को क्रॉस कर गया है।

नई दिल्ली – 942 रुपये

कोलकाता – 968 रुपये

मुंबई – 941.50 रुपये

चेन्नई – 957.50 रुपये

नोएडा – 939.50 रुपये

बेंगलुरू – 915.50 रुपये

भुवनेश्वर – 968 रुपये

चंडीगढ़ – 951.50 रुपये

हैदराबाद – 994 रुपये

जयपुर – 945.50 रुपये

लखनऊ – 979.50 रुपये

पटना -1031 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 951 रुपये

आज शनिवार को कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, युद्ध शुरू होने के बाद से कई बार कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़ाया जा चुका है। जिसकी वजह से कीमतें सातवें आसमान पर हैं।

बेंगलुरू – 3198 रुपये

नई दिल्ली – 3113.50 रुपये

मुंबई – 3067.50 रुपये

हैदराबाद – 3367 रुपये

चेन्नई – 3283 रुपये

कोलकाता – 3255.50 रुपये

गुरुग्राम – 3130 रुपये

नोएडा – 3113.50 रुपये

भुवनेश्वर – 3290 रुपये

चंडीगढ़ – 3136 रुपये

जयपुर – 3141 रुपये

लखनऊ – 3236 रुपये

पटना – 3400 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 3152 रुपये

भारत अपनी जरूरत का 90 प्रतिशत एलपीजी सिलेंडर विदेशों से मंगाता है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर बढ़े तनाव का असर भारत की आपूर्ति पर पड़ा है। युद्ध की वजह से भारत ने अपनी निर्भरता किसी एक देश पर कम की है। अब मौजूदा समय में गैस को कई देशों से इम्पोर्ट किया जा रहा है। इसके अलावा घरेलू स्तर पर भी एलपीजी सिलेंडर के प्रोडक्शन को बढ़ाया गया है।

देश में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बनी रहे इसके लिए केंद्र सरकार ने नियमों में भी काफी कड़ाई की है। अब गांव में 25 दिन और शहरों में 45 दिन से पहले एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग नहीं की जा सकती है। सिलेंडर की डिलीवरी पूरी तरह से ओटीपी आधारित हो गई है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *