नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर Gen Z को डराने का आरोप लगाया है।
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “PM मोदी और अमित शाह, आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते। पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं। अब आप FIR दर्ज कर रहे हैं और उनके अकाउंट्स बंद करवा रहे हैं। आप भारत का अतीत हैं। भारत के भविष्य के साथ कैसा बर्ताव करते हैं, इसे लेकर सावधान रहें।”
राहुल गांधी छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुई इसी कार्रवाई पर लगातार सरकार को घेर रहे हैं और केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं।
राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली एक स्वतंत्र और उच्च-स्तरीय समिति बनाने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा, “छात्र न्याय के हकदार हैं। हमारे छात्रों के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र और उच्च-स्तरीय समिति बनाई जानी चाहिए।”








Leave a Reply