20 दिनों में करीब 25 रुपये रेट उछला, प्रयागराज के DM फुल स्टॉक का कर रहे दावा
संगम नगरी में पिछले 20 दिनों में चीनी कीमत 25 रुपये के करीब बढ़ गई। यही हालत रही तो रक्षाबंधन तक इसके दाम और भी बढ़ सकते हैं। वहीं डीएम मनीष कुमार वर्मा ने फिर दावा किया कि चीनी का स्टॉक फुल है। इसे लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन पहले भी इनकी ओर से चीनी की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया गया था। उसके बाद पांच रुपये प्रति किलो दाम बढ़ गए।
