October 19, 2026

NEET UG : MBBS करने के लिए मध्य प्रदेश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज

NEET UG : नीट यूजी 2025 में बैठने वाले 22.09 लाख छात्रों में से 12.36 लाख ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास की है। लेकिन एनएमसी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश कुल 780 मेडिकल कॉलेजों (सरकारी और प्राइवेट दोनों) में एमबीबीएस की महज 1,18,190 सीटें ही हैं। एनएमसी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश के 31 मेडिकल कॉलेजों में 5200 सीटें हैं। भारत सरकार की मेडिकल कॉलेज एनआईआरएफ रैंकिंग में एम्स भोपाल पूरे देश में 31वें स्थान पर है। यह एमपी का टॉप मेडिकल कॉलेज है।

यहां देखें एमबीबीएस के लिए एमपी के टॉप कॉलेज

एम्स भोपाल

अटल बिहारी वाजपेई शासकीय मेडिकल कॉलेज, विदिशा

गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल

बिरसा मुंडा शासकीय मेडिकल कॉलेज, शहडोल

महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर:

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर

अन्य नामी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज

श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, इंदौर

पीपुल्स कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर, भोपाल

इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, इंदौर

एम्स भोपाल की ओपनिंग क्लोजिंग रैंक

एम्स भोपाल में पिछले साल एमबीबीएस की राउंड वन की ओपनिंग रैंक 79 और क्लोजिंग रैंक 79 रही थी। सेकेंड राउंड की ओपनिंग रैंक 79 और क्लोजिंग रैंक 510 रही थी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.