August 11, 2026

मसुविवि के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने मेधावियों को किया सम्मानित

आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत सामारोह में मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए कुल 74 मेधावी छात्र—छात्राओं को 88 पदक प्रदान किये। इनमें 20 कुलाधिपति पदक तथा 68 कुलपति पदक शामिल हैं। पदक प्राप्त करने वालों में 26 छात्र और 48 छात्राएं शामिल हैं। इसके साथ ही 11 स्नातक और 63 परास्नातक छात्र—छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गई। कुलाधिपति द्वारा 20 पदक का वितरण किया गया। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय में पूर्ण कराए गए नौ निर्माण कार्यों का उद्घाटन भी किया। इनमें महिला एवं पुरुष छात्रावासों की चहारदीवारी, कुलपति आवास की चहारदीवारी, अधिकारी आवास की चहारदीवारी एवं वाहन पार्किंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, दत्तात्रेय सरोवर, चरक वानस्पतिक उद्यान एवं तमसा वन (मियावाकी पद्धति), अकादमिक भवन—1 एवं 2 के मध्य कवर्ड पाथवे तथा इंडियन बैंक की शाखा शामिल हैं।

समारोह के आरंभिक चरण में इन कार्यों के उद्घाटन के साथ विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यअतिथि के तौर पर प्रसिद्ध बांसुरी वादक पद्मविभूषण पं. हरि प्रसाद चौरसिया के अलावा उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय अति विशिष्ट अतिथि एवं राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहें।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.