भारत की प्लेइंग 11 से दूसरे वनडे के लिए इस खिलाड़ी को आकाश चोपड़ा ने बाहर करने की मांग की, कहा- सिराज को जगह दें
भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को 8 विकेट से हरा दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारत को इस मैच में जीत जरूर मिली, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने दूसरे मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव की सलाह दी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।
पहले वनडे मैच में भारत को मिली जीत के बाद आकाश चोपड़ा ने क्रिकइंफो पर बात करते हुए साफ तौर पर कहा कि भारत को दूसर वनडे के लिए कम से कम एक बदलाव करना चाहिए और नमनधीर को टीम से बाहर कर देना चाहिए। आकाश ने कहा कि मुझे लगता है कि हम सात बल्लेबाजों और चार मुख्य गेंदबाजों के साथ खेल सकते हैं और मोहम्मद शायद सिराज को भी खिला सकते हैं। नमन धीर के लिए यह बहुत नाइंसाफी होगी क्योंकि उन्हें अभी-अभी मौका मिला है। उनके पांच ओवर बहुत महंगे नहीं थे, लेकिन विकेट लेने के लिए शायद वे आपके भरोसेमंद गेंदबाज नहीं होंगे।
आकाश चोपड़ा ने नमनधीर के बारे में आगे कहा कि उन्हें बैटिंग करने का मौका पहले वनडे में नहीं मिला। असल बात तो यह है कि भारत की बैटिंग लाइन-अप की गहराई को देखते हुए, उन्हें शायद बैटिंग का मौका मिले ही नहीं जब तक कि आप उन्हें प्रमोट न करें, लेकिन आप उन्हें प्रमोट नहीं करेंगे। अगर आप किसी को प्रमोट करेंगे भी तो वह नीतीश कुमार रेड्डी होंगे। 2027 वर्ल्ड कप के लिए नमन धीर का नाम चर्चा में भी आने की संभावना नहीं है और टीम का हिस्सा बनने की तो बात ही छोड़ दीजिए। इसलिए नमन धीर की जगह मोहम्मद सिराज मेरी दूसरे वनडे के लिए मेरी पसंद होंगे।
भारत को दूसरा मैच गुवाहाटी में खेलना है और इसके बारे में बात करते हुए आकाश ने कहा कि वहां ओस की काफी उम्मीद रहती है। टी20 मैच में इसका असर थोड़ा कम हो जाता है क्योंकि सूरज जल्दी डूब जाता है और शाम 7 बजे तक ही ओस आ जाती है और उसके बाद यह बहुत ज्यादा नहीं बढ़ती, लेकिन वनडे में अगर आपको सूखी गेंद से पहले बॉलिंग करने का मौका मिलता है, तो लगभग तय है कि दूसरी पारी में आपको साबुन की टिकिया जैसी गेंद से बैटिंग करनी पड़ेगी। तो हां टॉस जीतो और लगभग मैच जीतो।
एशियन गेम्स 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इशान किशन के पास हेटमायर जबकि संजू सैसमन के पास हैरी ब्रुक को पीछे छोड़ने का मौका होगा।
