UP राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामोगपाल यादव और धनराज नथवानी ने किया नामांकन
यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी और रामगोपाल यादव ने अपना नामांकन भर दिया है। सपा नेता समिति कक्ष में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सपा नेता साथ निकले।
बुधवार को समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने उम्मीदवारों के नामों घोषणा की। पार्टी के अकाउंट से लिखा गया समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा हेतु अधिकृत प्रत्याशी प्रो. राम गोपाल यादव जी और श्री धनराज परिमल नथवानी जी माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की उपस्थिति में सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को गुजरात के धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया है।
उत्तर प्रदेश में, राज्यसभा के 10 मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें अरुण सिंह, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, बृज लाल, राम गोपाल यादव, रामजी गौतम, बी.एल. वर्मा, सीमा द्विवेदी, दिनेश शर्मा और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 सीट शामिल हैं, जिन पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसके लिए चुनाव किए जाने हैं। उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर होगी। राज्यसभा चुनाव 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले हो रहे हैं। नॉमिनेशन की जांच 7 अक्टूबर को होगी और इसके बाद उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर होगी। राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी, जबकि वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी।
