अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा PDA का मैनिफेस्टो
यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। ऐसे समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए बता दिया है कि उनका मैनिफेस्टो कब आएगा। सपा चीफ 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर पीडीए का ‘पणपत्र’ जारी करेंगे।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया। जिस पर लिखा है, ‘सत्ताईस का संकल्प पीडीए का प्रणपत्र, संविधान दिवस 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे जन-मन का मैनिफेस्टो।’
इससे पहले कन्नौज में रविवार को पीडीए सम्मेलन में भीड़ जुटाने में नाकाम रहे सपा जिलाध्यक्ष पर गाज गिर गई। नाराज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने पूरी जिला कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया। खाली कुर्सियों ने सियासी भूचाल भी मचा दिया है।
