स्मृति-शैफाली ओपनर, प्रतिका,हरमनप्रीत भी शामिल; जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 23 अक्टूबर यानी शुक्रवार से होगी। इस वनडे सीरीज से पहले भारत ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने पहली बार कोई टी20 सीरीज अपने नाम किया और अब बारी वनडे सीरीज की है।
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत अब पहली बार अपनी धरती पर कोई वनडे सीरीज खेलने जा रहा है और टीम इंडिया की नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी। इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय टीम जिम्बाब्वे के मुकाबले मजबूत नजर आ रही है और इस वनडे सीरीज को जीतने की दावेदार भी है। वैसे पहले वनडे मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है आइए जानते हैं।
पहले वनडे में भारत के लिए पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना के साथ शैफाली वर्मा करती हुई नजर आ सकती हैं तो वहीं प्रतिका रावल तीसरे नंबर पर खेल सकती हैं। मध्यक्रम को मजबूत देने के लिए टीम में हरलीन देओल और हरमनप्रीत कौर मजबूत हैं तो वहीं फिनिशर के रूप में ऋचा घोष होंगी जो टीम की विकेटकीपर भी हैं। भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर के रूप में दीप्ति शर्मा और सयाली सतघारे होंगी जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी रेणुका ठाकुर और क्रांति गौड़ की होगी तो वहीं स्पिनर के रूप मे टीम में श्री चरणी होंगी।
