यूपी में खराब मौसम का अलर्ट: बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से आंधी-तूफान संग होगी भारी बारिश, एडवाइजरी जारी
किसानों को मौसम की चेतावनी देकर तैयार फसलों और खुले में रखे अनाज को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। आपदा संबंधी सूचना के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अलीगढ़ के वाट्सएप या मोबाइल नंबर 9458445291 पर संपर्क किया जा सकता है।
बरसात होने से तापमान गिरा तो आसमान साफ रहने और धूप निकलने से तापमान बढ़ जाता है। एक समय ऐसा भी आया कि अधिकतम तापमान बढ़ा लेकिन न्यूनतम कम भी हुआ। इससे रात में ठंड का अहसास हुआ। कभी अधिकतम और न्यूनतम बढ़ते रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
