November 5, 2026

‘हर बार फेल होता है, कॉपी बदली तो कभी स्याही खत्म होने का बहाना’; राहुल गांधी पर सीएम योगी का तंज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान रैली को संबोधित किया। सीएम योगी ने शुरुआत में ही कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि ये उस लड़के की कहानी है जो हर बार फेल होता है और बहाना बनाता है कि कभी मास्टर ने कॉपी बदल दी तो कभी स्याही खत्म हो गई।

गाजियाबाद रैली में सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व की इंडी गठबंधन के खिलाफ अराजकता के खिलाफ भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए हम एकत्र हुए हैं। आपने कुछ समय से कांग्रेस की अराजकता को देखा होगा। कैसे यह अपने स्वार्थ के लिए दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतंत्र को अविश्वनीय बनाने की चेष्टा कर रही है। यह पहली बार नहीं है। भारत के संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठाना उनकी प्रवृत्ति बन चुकी है। लोकतंत्र के बारे में आज कांग्रेस हमें उपदेश दे रही है। ये वही कांग्रेस है, जिसने 1975 में देश में आपातकाल लागू किया था।

देश के अंदर आपातकाल वाले मंसूबे के साथ चलने वाली कांग्रेस जब लोकतंत्र पर उपदेश देती है तो यह बेहद हास्यास्पद स्थिति बन जाती है। चुनाव जीते तो इनका पुरुषार्थ, हारे तो इसका दोषारोपण ईवीएम पर।

योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता, कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की स्थिति गांव के उस लड़ने की तरह हो गई जो बार बार फेल होता है, तो घर में बाबूजी पूछते हैं तो… परीक्षा का पहली बार परिणाम आता है। गांव का लड़का जो पहले कभी स्कूल नहीं जाता था। सिलेबस के बारे में जानता नहीं था। जब उससे पूछने के लिए बाप ने पूछा- क्या हुआ रिजल्ट का। लड़का मुंह लटकाए आता है। मैंने तो लिखा था लेकिन मास्टर ने कॉपी चेंज कर दी। इसलिए मैं इस बार पास नहीं हो पाया। बाप ने माना चलिए बेटा ठीक बोल रहा होगा।.. अगली बार फिर रिजल्ट आया, पिता ने पूछा… तो लड़ने के कहा कि इस बार पेपर आया तो प्रश्न सिलेबस से बाहर के आ गए, इसलिए पास नहीं हो पाया। तीसरा बार फिर रिजल्ट आया तो बेटा ने कहा मैं जब पेपर लिखने के लिए बैठा तो मेरे पेन की स्याही समाप्त हो गई, इसलिए लिख नहीं पाया। चौथी बार जब फिर रिजल्ट आता है तो वह बहाना कर देता है कि मैं तो लिखने के लिए बैठा था, मेरे सामने वाला इतनी तेजी से लिख रहा था कि मेरा ध्यान भटक गया। ऐसी स्थिति कांग्रेस की हो गई है।

सीएम योगी ने कहा कि जब भी कांग्रेस को मौका मिला, तो यह देश को धकेलने से पीछे नहीं छूटी। कभी कॉमनवेल्थ घोटाला, कोल घोटाला, 2 जी घोटाला… लाखों करोड़ों का घोटाला करने के बाद जब ये कांग्रेस आम जन का विश्वास खो चुकी थी, तब देश ने बागडोर तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली। मोदी जी के नेतृत्व में आपने देश को बदलते हुए देखा। एक भारत 2014 से पहले का और दूसरा भारत 2014 के बाद का। 2014 से पहले का भारत आतंकवाद, भ्रष्टाचार का था। उस वक्त देश अपने को सुरक्षित नहीं मानता था। आज भारत सुरक्षित है, आतंकवाद से मुक्त है, नक्लवाद से मुक्त है। दुनिया के सामने पहचान के संकट से मुक्त है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.