November 5, 2026

चुनाव से पहले 6 दिसंबर को लखनऊ में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, मायावती दिखाएंगी वोट बैंक की ताकत

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चुनावी तैयारियों को और तेज करने के निर्देश दिए। इस दौरान मायावती ने ऐलान किया कि पार्टी छह दिसंबर को डा. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर लखनऊ स्थित अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह आयोजन किया जाएगा। मायावती के इस ऐलान चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बसपा इस आयोजन के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती वोट बैंक की ताकत दिखाएंगी।

बैठक में मायावती ने यूपी स्टेट, मंडल समेत सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों, सभी 75 जिला अध्यक्षों की बैठक में ;यूपी विधानसभा चुनाव के लिये बूथ लेवल तक की जमीनी तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन की समीक्षा की। मायावती ने कहा कि ‘बहुजन समाज के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का कारवां, ‘वोट हमारा, राज भी हमारा’, का सर्वजन हितैषी संकल्प को कार्यकर्ताओं और आमजन तक पहुंचना है।

मायावती ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना भी साधा। मायावती ने कहा कि देश में पूर्ण विश्वसनीय स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था तथा जिम्मेदार गवरनेन्स के अभाव के कारण राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक व्यवस्था प्रभावित है। जिसमें प्रभावी सुधार की सख्त जरूरत है। बैठक में दलितों, पिछड़ों व अन्य उपेक्षितों वर्ग को जोड़कर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया गया।

मायावती ने कहा कि ईवीएम का विरोध सबसे पहले बसपा ने किया था और अब देश के अधिकांश नागरिक बैलेट पेपर से चुनाव की मांग कर रहे हैं। मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला। मायावती ने कहा कि दलितों, अदिवासियों, पिछड़ों तथा मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों के हित केवल बसपा सरकार में ही सुरक्षित हो सकते हैं। साथ ही सर्वसमाज के शोषित-पीड़ित गरीबों, मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, युवा का भी वास्तविक हित पूरी तरह से बसपा में ही सुरक्षित है।

मायावती ने इस अहम बैठक पार्टी पदाधिकारी ओर कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों को लगने की अपील की। संगठन की मजबूती जोर दिया। मायावती ने कहा कि तैयारियां और तेज करने की जरूरत है। बैठक में जोरदार तालियों एवं ओजस्वी नारों के साथ जबरदस्त स्वागत किया गया तथा उसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। मायावती ने सभी पदाधिकारी ओर कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत बनाने के लिए टिप्स दिए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.