November 7, 2026

यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में ठोका शतक, 138 गेंद पर ठोके 102, साई सुदर्शन के साथ 175 रन जोड़े

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच शनिवार (7 अक्टूबर) से लिंकन में खेले जा रहे तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक ठोका। यशस्वी जायसवाल का यह लगातार दूसी पारी में शतक है। इससे पहले दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट की दूसरी पारी में भी शतक जड़ा था। उन्होंने 162 गेंद पर 15 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 155 रन बनाए थे।

लिंकन में खेले जा रहे तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट में न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर इंडिया ए को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के 46.3 ओवर में 175 रनों की साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल शतक ठोकने के बाद आउट हो गए।

यशस्वी जायसवाल ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की गेंद पर चौका जड़कर शतक पूरा किया। उन्होंने 44वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर चौका जड़ा और शतक पूरा किया। इसके तुरंत बाद वह पवेलियन लौट गए। उन्होंने 138 गेंद पर 102 रन बनाए। इस दौरान 16 चौके और 2 छक्के लगाए। साई सुदर्शन भी अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।

बता दें कि इंडिया ए की प्लेइंग 11 में जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे। इनके अलावा तिलक वर्मा को भी मौका मिला।

यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर/कप्तान), तिलक वर्मा, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी।

रीस मारियू, कर्टिस हीफी, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैथ्यू बॉयल, टिम रॉबिन्सन, मैक्स चू (विकेटकीपर/कप्तान), कैमरून पॉल, ब्रेट रान्डेल, डैनरू फर्न्स, जैक गिब्सन, जारोड मैके।भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने 13 साल के सफर पर विराम लगा दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। मोहम्मद शमी ने 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट लिए। उन्होंने अपने संदेश में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), द क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB), साथी खिलाड़ियों, कोच और प्रशंसकों का आभार जताया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.