November 7, 2026

कब करेंगे अखिलेश यादव अयोध्या में रामलला-हनुमानगढ़ी के दर्शन? सपा नेता ने किया तारीख का एलान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कब जाएंगे अयोध्या ये क्लीकर हो गया है। परिवार संग 12 दिसंबर को सपा मुखिया रामनगरी का दौरा करेंगे, एक चैनल से बातचीत में ये ऐलान सपा नेता पवन पांडे ने किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों अयोध्या दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने पवन पांडेय को जिम्मेदारी दी थी कि वे तारीख तय करें।

दीपावली के अवसर पर पवन पांडे ने तारीख का ऐलान किया है। पूर्व सीएम परिवार सहित 12 दिसंबर दिन शनिवार को हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचे थेे। इस दौरान सपा प्रमुख एक कथा के आयोजन में शामिल हुए लेकिन राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने नहीं गए। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.