November 11, 2026

संतोष कुमार मल्ल और पंकज कुमार बने अपर मुख्य सचिव, बिहार में 45 IAS का प्रमोशन

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संतोष कुमार मल्ल एवं पंकज कुमार को अपर मुख्य सचिव स्तर में प्रोन्नति प्रदान की गई है। दोनों 1997 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं। इन्हें शीर्ष वेतनमान ग्रेड पे-17 में प्रोन्नत किया गया है। इनके साथ ही, 45 आईएएस अधिकारियों को एक जनवरी 2027 के प्रभाव से प्रधान सचिव, सचिव एवं विशेष सचिव के पदों पर प्रोन्नति दी गई है। मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इन सभी अधिकारियों के प्रोन्नति की अधिसूचना जारी की। विभाग के अनुसार, 2002 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार पाल को प्रधान सचिव स्तर (उच्च प्रशासनिक ग्रेड, वेतनमान स्तर- 15) में प्रोन्नत किया गया है। जबकि, 2011 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों को सचिव स्तर (ग्रेड स्तर 14 ) में प्रोन्नत किया गया है।

इनमें हिमांशु शर्मा, शीर्षत कपिल अशोक, डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे, उज्जवल सिंह, नरेश झा, ब्रजेश कुमार, नवीन कुमार, उदयन मिश्रा शामिल हैं। वहीं, 2014 बैच के 34 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है।

इनमें उदिता सिंह, रोशन कुशवाहा, शशांक शुभंकर, आदित्य प्रकाश, अमित पांडेय, यशपाल मीणा, सौरभ जोरवाल, श्याम बिहारी मीणा, संजय कुमार, संगीता सिंह, मुकेश कुमार, गौतम पासवान, रंजीत कुमार, कल्पना कुमारी, प्रवीण कुमार, मृत्युंजय कुमार, डॉ. नंदलाल आर्य, सुजीत कुमार, रजनीश सिंह, राकेश रंजन, संजय कुमार, शंभूशरण ,राजेश सिंह, राजेश कुमार, सुनील कुमार, माधव कुमार सिंह, अहमद महमूद, विनायक मिश्र, सुमन कुमार, कुमार मंगलम, मो. वारिश खां, अखिलेश सिंह, राजेश भारती एवं अतुल कुमार वर्मा शामिल हैं।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.