August 6, 2026

ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, इराक पर 30 फीसदी; जानें अन्य देशों पर कितना लगाया टैक्स

Donald Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ का एक और बम फोड़ा है। ट्रंप ने बुधवार को देशों को नए टैरिफ पत्र जारी किए। जिनमें उन्हें 1 अगस्त, 2025 से पारस्परिक शुल्क लगाने की चेतावनी दी गई।

ट्रम्प द्वारा आज जारी किए गए टैरिफ के अनुसार, फिलीपींस (20%), ब्रुनेई (25%), मोल्डोवा (25%), अल्जीरिया (30%), लीबिया (30%), इराक (30%) टैक्स लगाया गया है।

इन 6 देशों में टैरिफ लागू करने का फैसला ऐसे वक्त में हुआ है, जब एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने साउथ कोरिया और जापान सहित 14 देशों पर टैरिफ लागू की थी।

सोमवार की घोषणा के बाद, जापान, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका सहित 14 देशों को आधिकारिक पत्र भेजा गया, जिसमें 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक के भारी आयात शुल्कों की रूपरेखा दी गई। ट्रंप ने जापान (25 प्रतिशत), दक्षिण कोरिया (25 प्रतिशत), म्यांमार (40 प्रतिशत), लाओस (40 प्रतिशत), दक्षिण अफ्रीका (30 प्रतिशत), कज़ाकिस्तान (25 प्रतिशत) और मलेशिया (25 प्रतिशत) के लिए शुल्कों को लागू करने का पत्र जारी किया था। ये पत्र ट्यूनीशिया, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, कंबोडिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, सर्बिया और थाईलैंड जैसे अन्य देशों के लिए भी थे, जिन पर शुल्क 25 प्रतिशत से 36 प्रतिशत के बीच था।

अब तक 20 देशों पर ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम

ट्रंप का ये एक्शन 14 देशों को पहले भेजे गए नोटिस के बाद हुआ है। ये नोटिस उन देशों को भेजे गए थे, जिन पर व्यापार घाटा बढ़ाने और अमेरिकी निर्यात में बाधा डालने का आरोप लगाया था। अमेरिकी राष्ट्रपति के नए ऐलान के साथ उनके टैरिफ बढ़ाने के एजेंडे के तहत अब तक 20 देशों पर टैरिफ बम फोड़ा जा चुका है।ट्रंप ने पहले एक कार्यकारी आदेश पर साइन कर अधिकांश टैरिफ की शुरुआत की तारीख को बुधवार से बढ़ाकर 1 अगस्त कर दिया था। इन नए टैरिफ को ट्रंप की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है जिसके तहत वो वैश्विक व्यापार समीकरण को अमेरिका के पक्ष में मोड़ना चाहते हैं। उनका मानना है कि कई देश अमेरिकी अर्थव्यवस्था का शोषण कर रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.