October 19, 2026

उत्तराखंड में फिर फटा बादल, टिहरी में बारिश ने दिखाया विकराल रूप, घरों में घुसा पहाड़ से आया मलबा

जागरण संवाददाता, टिहरी।उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश ने विकराल रूप दिखाया है। यहां टिहरी जिले के गेंवाली भिलंगना में गुरुवार की रात बादल फटने की घटना हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोई जनहानि नहीं हुई है। सार्वजनिक/निजी संपत्ति की क्षति होने की संभावना है। राजस्व विभाग की टीम रवाना हो गई है। साथ ही स्वास्थ्य, विद्युत, जल संस्थान, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, वेपकोस, पशु चिकित्सा टीम रिस्पांस हेतु रवाना किया गया है।

वहीं, तहसील देवाल के मोपाटा में बादल फटने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें 2 व्यक्ति  तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे हैं। विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल की सूचना प्राप्त है। इसके आवास भी गोशाला दबने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें लगभग 15 से 20 जानवर दबने की सूचना प्राप्त हुई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.