यमुना की रक्षा के लिए CM रेखा गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ को लिखी चिट्ठी, किस बात का आग्रह

Breaking News Politics

CM Rekha Gupta wrote : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सीएम योगी से कुछ उपाय करने का आग्रह किया है, ताकि यमुना की रक्षा की जा सके। सीएम गुप्ता ने गुप्ता ने अपने पत्र में यमुना को लेकर एनजीटी की चिंताओं को भी उजागर किया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनसे दिल्ली-यूपी सीमा पर यमुना के बाढ़ के मैदानों में अवैध रेत खनन को रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे नदी के तटबंध कमजोर हो रहे हैं और बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि इससे गंभीर पारिस्थितिक नुकसान भी हो रही है।

CM Rekha Gupta wrote रेखा गुप्ता ने आदित्यनाथ के साथ इस मुद्दे पर एनजीटी की चिंताओं को भी साझा किया। कहा कि इसने अंतर-राज्यीय समन्वय से जुड़े नियामक प्रवर्तन के माध्यम से अवैध रेत खनन को रोकने की मांग की है। यमुना के डूब क्षेत्र में अवैध रेत खनन का ब्योरा शेयर करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक गंभीर समस्या का कारण बन सकता है और नदी के किनारे रहने वाले लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकता है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि अवैध रेत खनन एक अंतर-राज्यीय मुद्दा है। उन्होंने इस पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश और दिल्ली को शामिल करते हुए एक संयुक्त और समन्वित प्रवर्तन प्रणाली तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सहयोग से इस समस्या का प्रभावी समाधान निकाला जा सकेगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि वे उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को संयुक्त अंतर-राज्यीय सीमांकन करने का निर्देश दें, ताकि दोनों राज्यों के समन्वित प्रयासों से पारिस्थितिकी संतुलन को प्रभावी ढंग से सुरक्षित रखा जा सके। दिल्ली सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश के अपने समकक्षों के संपर्क में हैं और दिल्ली-यूपी सीमा पर अवैध रेत खनन सहित सभी जरूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *