October 22, 2026

बांग्लादेश सरकार जारी करेगी ‘जुलाई घोषणापत्र’, छात्र नेतृत्व वाले विद्रोह को संवैधानिक मान्यता देना मकसद

बांग्लादेश की मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने शनिवार को कहा कि वह पांच अगस्त को जुलाई घोषणापत्र जारी करेगी जो तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से बेदखल होने की पहली वर्षगांठ के अवसर पर होगा। अंतरिम सरकार ने जुलाई घोषणापत्र के मसौदे को अंतिम रूप दे दिया है। इसे सभी दलों की उपस्थिति में राष्ट्र के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

 पीटीआई, ढाका। बांग्लादेश की मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने शनिवार को कहा कि वह पांच अगस्त को ”जुलाई घोषणापत्र” जारी करेगी, जो तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से बेदखल होने की पहली वर्षगांठ के अवसर पर होगा।

अंतरिम सरकार पिछले साल जुलाई-अगस्त में हुए छात्र-नेतृत्व वाले विद्रोह को संवैधानिक मान्यता देना चाहती है, जिसके कारण शेख हसीना को सत्ता से बेदखल होना पड़ा था। इस मान्यता को जुलाई घोषणापत्र का नाम दिया गया है।

अंतरिम सरकार ने जुलाई घोषणापत्र के मसौदे को अंतिम रूप दे दिया है। इसे सभी दलों की उपस्थिति में राष्ट्र के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.