October 16, 2026

MLC चुनाव के बहाने पश्चिमी यूपी को साधेंगे CM योगी आदित्यनाथ, मेरठ और सहारनपुर मंडल की 44 विधानसभा सीटों पर नजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद में रहेंगे। इसके बाद इंदिरापुरम स्थित टीटीआरओ प्लांट का निरीक्षण कर डासना स्थित सुंदरदीप कालेज में एमएलसी स्नातक व शिक्षक चुनाव के मद्देनजर मतदातााओं से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री गाजियाबाद में भले ही एमएलसी स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर मतदाताओं से संवाद करने आ रहे हैं लेकिन उनका लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ मंडल व सहारनपुर मंडल के मतदाताओं को साधने का रहेगा।

एमएलसी स्नातक और शिक्षक के चुनाव में दिनेश कुमार गोयल और श्री चंद शर्मा प्रत्याशी हैं। दिनेश कुमार गोयल गाजियाबाद के रहने वाले हैं और श्री चंद शर्मा गौतमबुद्धनगर के रहने वाले हैं। इस चुनाव में मेरठ और सहारनपुर मंडल के मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा।
एमएलसी स्नातक और शिक्षक का चुनाव 23 अक्टूबर को होना है। सीएम योगी का लक्ष्य इन दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के साथ ही उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को साधने का भी रहेगा।

मेरठ और सहारनपुर मंडल की कुल 44 विधानसभा सीटें हैं, इस वजह से सियासत के जानकार मुख्यमंत्री के दौरे को सिर्फ एमएलसी स्नातक व शिक्षक चुनाव तक ही नहीं बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं।

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अभी से सक्रिय हैं, सपा ने तो पश्चिम उत्तर प्रदेश के डासना से कुछ दूर स्थित दादरी में भी बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.