October 19, 2026

Maharashtra News: ‘महाराष्ट्र में मराठी और अंग्रेजी को ही प्रमुखता…’, हिंदी के विरोध के बीच आदित्य ठाकरे ने कह दी बड़ी बात

Maharashtra Language Row: महाराष्ट्र में भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। आदित्य ठाकरे ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में मराठी और अंग्रेजी को ही प्रमुखता दी जानी चाहिए, इसके अलावा हिंदी हो, फ्रेंच हो, स्पेनिश हो या कोई और अन्य भाषा…इन सब विषयों को पांचवी कक्षा के बाद लिया जा सकता है।

Aaditya Thackeray Demands Resignation Of Eknath Shinde Over Quota Violence

बताना होगा कि महाराष्ट्र में कई राजनीतिक दलों ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार हिंदी को राज्य पर थोप रही है। इस मामले में उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे एक मंच पर आने वाले हैं और
5 जुलाई को बड़ी रैली रखी गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.