October 19, 2026

PM Modi Japan Visit: ‘सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर’, जापान में ग्रैंड वेलकम के बाद बोले पीएम मोदी

दरअसल, जापान पहुंचने के साथ ही स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। बता दें कि पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर जापान पहुंचे हैं।

निवेश संबंधों को मजबूत करने पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान में भारतीय समुदाय की सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने और जापानी समाज में सार्थक योगदान देने की प्रतिबद्धता की सराहना की।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि टोक्यो में भारतीय समुदाय के स्नेह और गर्मजोशी से अभिभूत हूं। जापानी समाज में सार्थक योगदान देते हुए हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करने की उनकी प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।

उन्होंने आगे लिखा कि अब से कुछ ही घंटों में, मैं भारत-जापान व्यापार और निवेश संबंधों को और मज़बूत बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापारिक नेताओं के एक समूह के साथ बातचीत करूंगा। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा मौजूदा साझेदारियों को और गहरा करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की जापान यात्रा पर हैं। यहां पर वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम के जापान आगमन पर उनका स्वागत भारत में जापान के राजदूत ओएनओ केइची, जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

बता दें कि 29-30 अगस्त की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ अपनी पहली औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं द्वारा भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की उम्मीद है। इसमें रक्षा सुरक्षा, व्यापार और निवेश इत्यादि शामिल है। बता दें कि पीएम के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये 8वीं जापान यात्रा है। अलग-अलग समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.