दलगत राजनीति से ऊपर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनराज नथवानी, पीएम नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता को सराहा
उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनराज नथवानी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के जन सेवा के काल को जमकर सराहा है।
समाजवादी पार्टी से निर्विरोध राज्य सभा सदस्य की घोषणा का इंतजार कर रहे उद्योगपति धनराज नथवानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प की बधाई दी। एक्स पर उनका एक-एक शब्द पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रति समर्पित है।
बदलते समय और नई-नई चुनौतियों के बावजूद, उनका अटूट विश्वास, दृढ़ता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पण हमेशा एक जैसा रहा है। आज, जब हम जन-सेवा के 25 साल पूरे कर रहे हैं, तो हम एक ऐसी यात्रा का जश्न मना रहे हैं जो एक स्थायी भावना से प्रेरित है — सेवा का संकल्प, राष्ट्रीय कर्तव्य और आगे बढ़ते भारत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता। राष्ट्र की सेवा में श्री नरेन्द्र मोदी जी को निरंतर शक्ति और सफलता की शुभकामनाएं।
नथवानी परिवार को अंबानी परिवार का करीबी माना जाता है। धनराज नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। जय शाह से दोस्ताना संबंध हैं, उनके करीबी हैं।
