September 5, 2026

यूपी : अब फतेहपुर की जगह 35वीं वाहिनी लखनऊ में होगा दारोगा भर्ती PET एग्जाम, परीक्षा डेट और सेंटर में हुआ बदलाव

नागरिक पुलिस के उपनिरीक्षक व समक्ष पदों के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा ( पीईटी) की परीक्षा में 12 वीं वाहिनी पीएसी केन्द्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा तिथि और केन्द्र में बदलाव कर दिया गया है।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के उपमहानिरीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के मुताबिक उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समक्ष पदों के लिए पीएसी की सभी 10 वाहिनी में पीईटी परीक्षा 29 जून से चल रही है। लेकिन तेज वर्षा के चलते 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर में परीक्षा संभव नहीं है।

इसलिए इस केन्द्र की परीक्षा तिथियों और परीक्षा केन्द्र में बदलाव किया गया है। जिन अभ्यर्थियों की 30 जून को फतेहपुर में परीक्षा होनी थी, वह अब तीन जुलाई को 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में परीक्षा दे सकेंगे। जिनकी परीक्षा फतेहपुर पीएसी में एक जुलाई ( (रिजर्व डे) को होनी थी, वह अभ्यर्थी अब चार जुलाई को 35वीं वाहनी पीएसी लखनऊ में परीक्षा दे सकेंगे।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.