October 28, 2026

4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतगणना जारी, यूपी में भाजपा ने 5 सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा, जानिए अन्य राज्यों का हाल

देश के चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतगणना जारी है। जिन राज्यों में मतगणना हो रही है। उनमें उत्तर प्रदेस,बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की 11 में से छह सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इन छह में से भाजपा लखनऊ, मेरठ और बरेली की पांच सीटों जीत हासिल कर ली है, जबकि वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने परचम लहराया है। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने जीत हासिल की है।

बिहार की चार शिक्षक सीटों के नतीजों में राजद (पटना), भाजपा (तिरहुत), जन सुराज (दरभंगा) और निर्दलीय (सारण) ने जीत हासिल की, जबकि स्नातक सीटों पर मतगणना जारी है। कर्नाटक में एनडीए गठबंधन ने तीन भाजपा और एक जेडीएस उम्मीदवार की जीत के साथ सभी चार सीटों पर क्लीन स्वीप किया। वहीं महाराष्ट्र की पांच सीटों पर लगातार उतार-चढ़ाव भरे रुझानों के साथ मतगणना जारी है।

उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अब तक छह सीटों के आधिकारिक परिणाम आ चुके हैं। भाजपा ने पांच सीटों-लखनऊ शिक्षक, मेरठ-सहारनपुर शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक, मेरठ-सहारनपुर स्नातक और 1 अन्य सीट पर जीत हासिल की है। वहीं, वाराणसी शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है। बाकी बची 5 सीटों पर मतगणना जारी है, जिनमें से तीन सीटों पर सपा, एक सीट पर भाजपा और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

बिहार की आठ विधान परिषद सीटों में से चार शिक्षक निर्वाचन सीटों का रिजल्ट आ चुका है। इनमें पटना शिक्षक सीट से RJD के डॉ. संजीव, तिरहुत शिक्षक सीट से भाजपा के नरेन्द्र सिंह, दरभंगा शिक्षक सीट से ‘जन सुराज’ के सुरेश प्रसाद राय और सारण शिक्षक सीट से भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने जीत हासिल की है। बाकी बची चार स्नातक सीटों पर गिनती जारी है। हालांकि पटना स्नातक सीट से JDU के नीरज कुमार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

कर्नाटक की सभी चार विधान परिषद सीटों पर एनडीए (BJP + JDS) ने जीत हासिल की है। यहां की तीन सीटों-उत्तर-पूर्व शिक्षक सीट (शशिल नामोशी), पश्चिम स्नातक सीट (एस.वी. संकनूर) और दक्षिण-पूर्व स्नातक सीट (के.एम. सुरेश) पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं, बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन सीट से JDS के प्रत्याशी ए.पी. रंगनाथ विजयी घोषित हुए हैं।

महाराष्ट्र की सभी पांच विधान परिषद सीटों पर मतगणना जारी है। अभी किसी भी सीट का अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ है। ताजा अपडेट के मुताबिक, छत्रपति संभाजीनगर सीट से NCP (शरद पवार गुट) के उम्मीदवार लगभग 11,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा पुणे शिक्षक सीट पर भाजपा, पुणे स्नातक सीट पर NCP (SP), नागपुर स्नातक सीट पर भाजपा (4,000 वोट) और अमरावती शिक्षक सीट पर शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधान परिषद में भी अपनी उपस्थित दर्ज करा दी है। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के मौजूदा MLC मदन मोहन झा को 324 वोटों से हराया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.