September 8, 2026

सांसद राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा आज से, परखेंगे विकास की हकीकत और करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों दौरा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार से अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे रहेंगे। राहुल गांधी दोपहर में 3.30 बजे से कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका आज रात भूएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

उनके लगातार दौरे को स्थानीय स्तर पर काफी अहम माना जा रहा है। इस बार दौरे में एक ओर जहां विकास योजनाओं की समीक्षा होगी। वहीं दूसरी ओर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से सीधा संवाद भी होगा। इससे स्थानीय मुद्दों को लेकर राहुल गांधी का फोकस स्पष्ट होता है।
रायबरेली के दो दिन के दौरे पर राहुल गांधी विकास की हकीकत परखने के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा करेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा कर सकते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और जोरदार स्वागत की तैयारियां की गई हैं। राहुल गांधी के दौरे का प्रमुख केंद्र विकास कार्यों की समीक्षा रहेगा। दिशा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों और उन समस्याओं पर चर्चा होगी, जिनके समाधान की जरूरत है। इससे संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति और उनकी स्थिति की जानकारी देनी होगी।
रायबरेली में बाढ़ और जलभराव से प्रभावित इलाकों को लेकर भी चिंता बनी हुई है। राहुल गांधी दौरे के दौरान शिवगढ़ और महाराजगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले सकते हैं। यहां वह स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानेंगे और जमीनी स्थिति को समझने का प्रयास करेंगे।
राहुल गांधी का पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से संवाद भी प्रस्तावित है। इससे पहले भी रायबरेली दौरे के दौरान वह स्थानीय जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते रहे हैं। सितंबर की शुरुआत में उन्होंने रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया था और लालगंज में युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.