August 6, 2026

मध्य प्रदेश में वॉलीबाल खिलाड़ी और जैन साध्वी से सरेराह छेड़छाड़, दो युवक गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में सरेराह छेड़छाड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में एक वालीबाल खिलाड़ी और एक जैन साध्वी को निशाना बनाया गया। इन घटनाओं में मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद ताज नामक दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उधर नर्मदापुरम में 15 वर्षीय प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल खिलाड़ी सहेली के साथ घर लौट रही थी तभी आरोपित मोहम्मद आसिफ ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

 जेएनएन, भोपाल। मध्य प्रदेश में सरेराह छेड़छाड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में एक वालीबाल खिलाड़ी और एक जैन साध्वी को निशाना बनाया गया। इन घटनाओं में मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद ताज नामक दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उज्जैन में साध्वी के साथ हुई छेड़छाड़ से जैन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोपित ताज मोहम्मद ने सरेआम इस घटना को अंजाम दिया। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, मगर वह भागने में सफल रहा।

बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ताज को गिरफ्तार कर लिया। जैन समाज ने इस घटना के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

उधर, नर्मदापुरम में 15 वर्षीय प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल खिलाड़ी सहेली के साथ घर लौट रही थी, तभी आरोपित मोहम्मद आसिफ ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

गुस्साई छात्रा और उसकी सहेली ने आसिफ को पकड़कर उसकी पिटाई की, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। खिलाड़ी ने बताया कि आसिफ ने उसे 50 रुपये देकर जबरन ले जाने की कोशिश की थी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.