October 21, 2026

दिवाली से पहले लखनऊ के इन इलाकों की बिजली सप्लाई और बेहतर होगी, लो-वोल्टेज से राहत मिलेगी

दीपावली से पहले शहर की लगभग दो लाख की आबादी को जल्द ही बार-बार होने वाली बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलने जा रही है। लेसा नादरगंज, कबीर नगर, अमेठी, दुबग्गा आम्रपाली और माल उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कर रहा है। इससे लाखों बिजली उपभोक्ताओं को कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। इससे त्योहारों के दौरान बिजली की बढ़ती मांग को बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सकेगा।

कानपुर रोड स्थित नादरगंज उपकेंद्र में 10-10 एमवीए के तीन पावर ट्रांसफार्मर लगे हैं, यहां पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसी प्रकार कबीर नगर उपकेंद्र की कुल क्षमता 20 एमवीए हैं। यहां पर पांच एमवीए नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। माल उपकेंद्र 10-10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर लगा हैं। यहां पर पांच एमवीए नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। दुबग्गा आम्रपाली उपकेंद्र 30 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर लगा हैं। यहां भी पांच एमवीए ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। अमेठी उपकेंद्र की पांच एमवीए लोड क्षमता है। यहां भी पांच एमवीए नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

राहत की बात यह है कि लेसा ने एफसीआई, पुरनपुर, इंद्रलोक और उतरेठिया उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि का कार्य पहले ही पूरा कर लिया है। एफसीआई उपकेंद्र की क्षमता 25 एमवीए से बढ़कर 30 एमवीए हो गई है। वहीं पुरनपुर उपकेंद्र में 08 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगने से इसकी कुल क्षमता 18 एमवीए पहुंच गई है। इसके अलावा इंद्रलोक और उतरेठिया उपकेंद्रों में भी 05-05 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर चालू कर दिए गए हैं।

लेसा अमौसी जोन मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सप्लाई मुहैया कराने के लिए नादरगंज, कबीर नगर, अमेठी, दुबग्गा और माल उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जा रही है। इससे ओवरलोडिंग की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से राहत मिलेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.