August 6, 2026

‘शहाबुद्दीन के बेटे को चुनाव का टिकट दें तो क्या बिहार सुरक्षित रह सकता है?’, अमित शाह ने साधा RJD पर निशाना

बिहार चुनाव अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। एनडीए पूरे दमखम के साथ जहां चुनावी मुड़ में नजर आ रही है। तो वहीं महागठबंधन अभी भी सीटों के बटवारों का मामला नहीं सुलझा पाई है। इसी बीच शहाबुद्दीन को लेकर बात फिर शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल के टिकट बटवारे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने शहाबुद्दीन के बेटे को लेकर कहा है कि RJD शहाबुद्दीन के बेटे को चुनाव का टिकट दे तो बिहार सुरक्षित नहीं रह सकता है।

दरअसल कल यानी गुरुवार से ही अमित शाह बिहार के चुनावी दौरे पर हैं। वो पूरी तरह से चुनावी मुड़ में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज सारण में एक जन सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा ने राजद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘मैंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों की सूची देखी है और उसमें शहाबुद्दीन के बेटे का नाम भी है। अगर RJD शहाबुद्दीन के बेटे को चुनाव का टिकट दे तो क्या बिहार सुरक्षित रह सकता है?’

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.