छठ पर पीएम मोदी ने शेयर किया शारदा सिन्हा का गीत,सीएम नीतीश ने भी दी नहाय-खाय की बधाई

Bihar Breaking India News

नहाय-खाय के साथ छठ का महाव्रत शनिवार से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का छठ गीत शेयर करते हुए भावुक पोस्ट किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार वासियों को छठ की शुभकामनाएं दी है।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा है कि नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है। बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा है कि आज इस महापर्व पर मैं आज आप सभी के साथ छठी मइया के ऐसे गीतों को साझा कर रहा हूं,जिन्हें सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा।

इधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी छठ पूजा की शुभकामनाएं दी है। कहा है कि लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं । यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग शुद्ध अंतःकरण और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार दौैरे पर आए थे। उन्होंने अपने भाषण में छठ पूजा की तैयारी के बीच इतनी बड़ी संख्या महिलाओं के जुटने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने छठ गीत के लिए शारदा सिन्हा को याद किया। लोगों से अपील भी की कि उनके पास छठ गीत भेजें जिन्हें पीएम देश भर के लोगों के पास पहुंचाएंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *