2025 का साल टाटा की इस कंपनी के लिए साबित हुआ बुरा सपना, 40% लुढ़का भाव, अब क्या करें निवेशक

Breaking News

निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Trent Ltd) के लिए बीता एक साल अच्छा नहीं रहा है। 2025 का साल ट्रेंट के निवेशकों के लिए बुरा साबित हुआ है। जिसकी वजह से एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बीएसई में 4408.80 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। बता दें, बीते 11 साल में पहली बार कंपनी ने सालाना आधार पर गिरावट का सामना किया है। सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ है जिसकी वजह से ट्रेंट लिमिटेड के शेयर बेच रहे हैं।

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 19 वेस्टसाइड और 44 जूडियो स्टोर्स (इसमें एक यूएई में) खुला है। मैनेजमेंट का कहना है कि आने वाले समय में और स्टोर्स खोलने की योजना है।

Trendlyne data के अनुसार 12 एक्सपर्ट्स ने ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। वहीं, 6 एक्सपर्ट्स ने होल्ड करने की बात कही है। 6 एक्सपर्ट्स ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों को बेच देना चाहिए।

भले ही एक साल से शेयर बाजार में कंपनी के शेयर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन दो साल में शेयरों का भाव 47 प्रतिशत बढ़ा है। तीन से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 228 प्रतिशत का फायदा हुआ है। 5 साल में ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 553 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 10 साल मे कंपनी के शेयरों का भाव 2420 प्रतिशत बढ़ा है।

2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर 3.20 रुपये का डिविडेंड दिया था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *