August 7, 2026

Anupamaa 5 Jan: दिवाकर के झांसे में आएगी पाखी, लेकिन क्या है उसका असली प्लान?

Anupamaa 5 January 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के सोमवार के एपिसोड में लीला और हंसमुख शाह सुबह की चाय के साथ अनुपमा को कुछ ऐसा बताएंगे, जिसे सुनकर उसका मुंह उतर जाएगा। लीला और बापूजी कहेंगे कि वो अहमदाबाद के लिए रवाना हो रहे हैं। अनुपमा कहेगी कि वो उन्हें बहुत याद करेगी। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर पाखी अपने कॉलेज की रीयूनियन पार्टी में दिवाकर से मिलेगी। वही दिवाकर जो राही के पीछे पड़ा हुआ था। दिवाकर पाखी को शादी के लिए प्रपोज करेगा और कहेगा कि वह शुरू से ही उसके प्यार में पागल था।

दिवाकर कहेगा कि वह जिंदगी में अकेला है और क्योंकि पाखी भी अकेली है, तो वो दोनों मिलकर अपना अकेलापन दूर कर सकते हैं। पाखी भी मिनटों में दिवाकर की बातों से इंप्रेस हो जाएगी और उसके साथ भविष्य के सपने देखने लगेगी। लेकिन दिवाकर के दिमाग में असल में क्या चल रहा है यह उसे नहीं पता। असल में दिवाकर पाखी से शादी करके राही के करीब आने के सपने बुन रहा है। वह मन ही मन जानता है कि पाखी शुरू से ही बेवकूफ थी और आज भी बेवकूफ ही है। ऐसे में आगे काफी सारे ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.