पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में दिखी मिस्ट्री गर्ल कौन? पावरस्टार एक्टर के साथ केक काटा

Bihar India

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके तमाम फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने हलचल मचा दी है। दरअसल वीडियो में पवन सिंह एक युवती के साथ बर्थडे केक काटते दिख रहे हैं। पवन ने युवती का हाथ पकड़कर केक काटा। जिसके बाद से सवाल उठ रहा है कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है? आपको बता दें वीडियो में दिख रही युवती का नाम महिमा सिंह है। जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हैं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली है। जिन्होने करियर की शुरूआत मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो से की थी। जिसके बाद अब वो भोजपुरी फिल्मों में अपना सिक्का जमाने में लगी हैं।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह द्वारा बर्थडे पार्टी का जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें महिमा सिंह की मांग भरी दिख रही है। यह कहना मुश्किल है कि ये शादी का सिंदूर है या पार्टी से पहले किसी गाने या फिल्म की शूटिंग के दौरान मेक-अप का हिस्सा है। पवन ने अपना जन्मदिन लखनऊ में मनाया है। वीडियो में दिख रही महिमा सिंह पवन सिंह की हिरोइन हैं। पवन सिंह का गाना ‘बानी लाइका’ जन्मदिन पर ही रिलीज हुआ है। जिसमें महिमा उनकी हिरोइन हैं। इस गाने को पवन और शिल्पी राज ने गाया है। जिसकी कई फोटो महिला के इंस्टा पर मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर भी महिमा काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी ग्लैमरस फोटोज और रील्स आए दिन वायरल होती रहती हैं।

बताया जा रहा है कि पवन सिंह के साथ महिमा सिंह अपनी पहली फिल्म भी कर रही हैं। जिसके चलते दोनों क कमेस्ट्री की चर्चा तेज हो गई है। पवन सिंह के वायरल हो रहे बर्थडे पार्टी के वीडियो को लेकर फैंस भी अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उन्हें मस्ती के मूड में बता रहा है। तो कोई उनका अलग अंदाज बता रहा है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी जन्मदिन की बधाई दी। उन्होने लिखा कि भगवान आपकी सारी विश पूरी करें।

आपको बता दें पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। साल 2025 में ज्योति सिंह ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह अब इस रिश्ते को मौका नहीं देना चाहते। पवन सिंह ने ने भी अपना पक्ष भी रखा था। ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *