इन योजनाओं से लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं किसान और उद्यमी, इस आधार पर होगा चयन

India News Uttar Pradesh

यूपी के देवरिया के जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि राज्य सेक्टर योजना अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना की वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2025-26 के तहत जनपद को सकर शाकभाजी, फेंसिंग, लो-कॉस्ट मशरूम इकाई (एकीकृत बागवानी विकास मिशन), एचडीपीई वर्मी बेड तथा सब्जियों पर मचान निर्माण के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इन योजनाओं का क्रियान्वयन मार्च 2026 तक किया जाएगा। वहीं उद्यमियों के रजिस्ट्रेशन को प्रोत्साहित करने के लिए चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की भी एक बैठक उसरा बाजार में हुई।

उन्होंने बताया कि इच्छुक कृषक विभागीय पोर्टल dbt.uphorticulture.in पर आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी और फोटोग्राफ के साथ ऑनलाइन पंजीकरण कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन प्रथम आवक-प्रथम पावक (पहले आओ-पहले पाओ) के आधार पर किया जाएगा। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना में पूर्व से पंजीकृत किसानों को वरीयता प्रदान की जाएगी। चयनित लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजनांतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली से भी आच्छादित किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण के साथ उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

वहीं, किसानों के साथ-साथ उद्यमियों के लिए भी अच्छी खबर है। चैम्बर आफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र उसरा बाजार में शासन की मंशा के अनुरूप कारखाना के पंजीयन हेतु एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सेमिनार का आयोजित की गई।

सेमिनार में कारखाना एक्ट और पंजीयन के बारे में जानकारी दी गई। पहले से ही कई उद्यमियों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है। जबकि जिन उद्यमियों द्वारा पंजीयन नहीं कराया गया उन्हें पंजीयन कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान सहायक निदेशक अमित कुमार कारखाना गोरखपुर अमित कुमार, प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, यूपीसीडा के सहायक रमेश कुमार ने विस्तारपूर्वक अन्य जानकारियां दीं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *