October 20, 2026

UP Weather: यूपी में मौसम का डबल वार, दिन में धूप का टॉर्चर, शाम होते ही लौट रही सर्दी

फाल्गुन में मौसम ने करवट ली है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में सूरज ने तपन बढ़ा दी। सोमवार को खिली धूप से शहरी किनारा करते दिखे। हालांकि पूरब-पश्चिम, उत्तर दिशाओं से चल रही सर्दीली हवाओं से शाम सहम उठी। अधिकतम पारा 29 डिर्गी दर्ज किया। गुजरे 10 सालों में गौर करें तो 9 फरवरी सबसे गर्म रहा।

सोमवार को झांसी का न्यूनतम टेंपरेचर 11 डिग्री पर टिका रहा। साल 2025 में इस तारीख को अधिकतम पारा 28 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि न्यूनतम 10.5 तक पहुंचा था। साल 2024 में 9 फरवरी को अधिकतम पारा 23 तो न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि 23 में मौसम में गर्माहट थी। अधिकतम ताप 28 डिग्री तो न्यूनतम 8 उिग्री पहुां था। साल 2022 में भी मौसम सर्द था। न्यूनतम ताप 09 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके पहले और न बाद में कभी इतना ठंड़ा मौसम नहीं रहा। सोमवार सुबह सूर्योदय 6.55 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त कड़ाके की सर्दी थी।

जाड़े की जकड़ने के बीच दिनचर्या शुरू हुआ। फिर घंटे-दर-घंटे आकाश साफ हुआ। पर, सर्दी का सरापा कम हुआ। 10.30 बजे खिली धूप ने लोगों को किनारा करने पर विवश किया। सूरज की तपिश घंटे-दर-घंटे बढ़ती गई। शाम 5 बजते ही मौसम तेजी से बिगड़ा। वहीं, 6.06 बजे सूर्यास्त सर्दी के तेवर कुछ तीखे दिखे। भरारी फार्म स्थित कृषि-मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में मध्यम बादल छाए रहेंगे। इसके बाद आकाश साफ हो जाएगा। इन दिनों में ताप बढ़ने की संभावना है।

मौमस विभाग की मानें तो पूर्वी यूपी के संभाग के तराई क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर घना से अत्यंत घना कोहरा रहने की संभावना है। जबकी शेष भाग के लिए कोई चेतावनी नहीं है। वहीं, 10 से 15 फरवरी तक समूचे यूपी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.