PM Modi Meerut Visit LIVE: मेरठ को आज मिलेगी मेट्रो- रैपिड रेल, पीएम मोदी देंगे मेगा सौगात

Bihar Breaking India News

 मेरठ और दिल्ली-एनसीआर के लिए आज का दिन (22 फरवरी) ऐतिहासिक बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ को एक साथ रैपिड रेल और मेट्रो की सौगात देंगे। इसके अलावा पीएम मोदी दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के दो खंड का लोकार्पण करेंगे। 23 किलोमीटर का रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर मेरठ का है, जबकि पांच किलोमीटर का रैपिड रेल कॉरिडोर दिल्ली में न्यू अशोक नगर से सराय काले खां के बीच का होगा। इसके साथ ही मेरठ दुनिया के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां एक ही ट्रैक पर हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेन और मेट्रो दोनों दौड़ेंगी। शताब्दीनगर स्टेशन पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। वह बच्चों के साथ मेट्रो में सफर भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर एक बजे मोहिउद्दीनपुर (मेरठ साउथ स्टेशन के पास) में जनसभा को संबोधित करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण के बाद अफसरों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करने मेरठ जाएंगे। प्रधानमंत्री भारत के पहले नमो भारत RRTS का उद्घाटन करेंगे और पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचे हैं। मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज रफ्तार वाली मेट्रो सेवा होगी, जो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ेगी। ये मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच दौड़ेगी।

मेरठ को रैपिड रेल और मेट्रो की सौगात देने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होने लिखा कि वे रविवार को मेरठ आ रहे हैं। मेरठ में नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के दूसरे खंडों के शुभारंभ के साथ ही दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उत्तर प्रदेश समेत देशभर में रेल कनेक्टिविटी के तेज विस्तार के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में वे रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे मेरठ में देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के दूसरे खंडों के शुभारंभ के साथ ही दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं को शुरू करने का भी अवसर मिलेगा।दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो के उद्घाटन के बाद अब उम्मीद जग रही है कि शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने को मेरठ मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर की आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। मेरठ मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर मेरठ शहर में गोकुलपुर से श्रद्धापुरी तक प्रस्तावित है।

नमो भारत रैपिड रेल के परिचालन से मेरठ से दिल्ली के बीच यात्रा समय घटाने के साथ व्यापार, रोजगार और रियल एस्टेट पर भी असर डालेगा। रैपिड रेल का यह जाल भविष्य में प्रदूषण कम करने और सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव घटाने में गेम चेंजर साबित होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) यानी ‘रैपिड मेट्रो’ के नए खंड का भव्य उद्घाटन करेंगे। इस कॉरिडोर के शुरू होने से न केवल यात्रा के समय में भारी बचत होगी, बल्कि इसके बहुआयामी प्रभाव भी देखने को मिलेंगे।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ पहुंचकर रैपिड के प्रोजेक्ट साइट शताब्दीनगर, मेरठ साउथ स्टेशन और कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। दोनों स्टेशनों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रैपिड-मेट्रो सिर्फ एक ट्रेन नहीं, क्षेत्रीय विकास की महत्वपूर्ण धुरी साबित होगी। उन्होंने रैपिड और मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से कहा कि आपस में बेहतर समन्वय के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। मेरठ मेट्रो और नमो भारत के जरिए भाजपा डबल इंजन सरकार की रफ्तार का प्रदर्शन करेगी। किसान बेल्ट और युवाओं के बीच पैठ मजबूत करने के लिए पीएम मोदी का संबोधन काफी अहम होने वाला है। 2027 के चुनाव से पहले इसे भाजपा का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।

एनसीआरटीसी पहले ही घोषणा कर चुका है कि नमो भारत और मेरठ मेट्रो का सफर एक ही टिकट से हो सकता है। उद्घाटन के बाद इसकी शुरुआत हो जाएगी। मेरठ में मोदीपुरम से लेकर मेरठ साउथ, दिल्ली में सराय काले खां के बीच किसी भी स्टेशन से टिकट लेकर नमो भारत और मेरठ मेट्रो में सफर किया जा सकेगा।रविवार को उद्घाटन होते ही किराये की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। वैसे नमो भारत का किराया न्यूनतम 20 रुपये और अधिकतम 210 रुपये तक हो सकता है। इसी तरह मेरठ मेट्रो में दिल्ली मेट्रो की तरह न्यूनतम किराया 10 रुपये से अधिकतम 60 रुपये होने की संभावना है।

शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शताब्दीनगर एवं मेरठ साउथ के बीच मेरठ मेट्रो में रिहर्सल हुआ। दोनों स्टेशन के बीच एक बार मेट्रो को सात मिनट और दूसरी बार चार मिनट लगे। यह यात्रा आज दस मिनट में पूरी होनी है। इसके लिए मेट्रो की स्पीड को कम किया जाएगा। दस मिनट की मेट्रो यात्रा में पीएम मोदी मेरठ के 19 स्कूली बच्चे, उद्यमी, श्रमिक, मेडिकल छात्र एवं परिजनों का समूह मेरठ के भविष्य की उम्मीदों पर पीएम से बात करेगा।

पीएम मोदी शताब्दीनगर स्टेशन पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। वह बच्चों के साथ मेट्रो में सफर भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर एक बजे मोहिउद्दीनपुर (मेरठ साउथ स्टेशन के पास) में जनसभा को संबोधित करेंगे।पीएम मोदी दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के दो खंड का भी लोकार्पण करेंगे। 23 किलोमीटर का रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर मेरठ का है, जबकि पांच किलोमीटर का रैपिड रेल कॉरिडोर दिल्ली में न्यू अशोक नगर से सराय काले खां के बीच का होगा। इसके साथ ही मेरठ दुनिया के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां एक ही ट्रैक पर हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेन और मेट्रो दोनों दौड़ेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ को एक साथ रैपिड रेल और मेट्रो की सौगात देंगे। इसके अलावा पीएम मोदी दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के दो खंड का लोकार्पण करेंगे।

 

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *