प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मेरठ में ‘नमो भारत ट्रेन’ और ‘मेरठ मेट्रो रेल सेवा’ का उद्घाटन करेंगे और कई अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद एक जन सभा को भी संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक संदेश में कहा, ‘उत्तर प्रदेश समेत देशभर में रेल संपर्क के तेज विस्तार के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में कल दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मेरठ में देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। इसके बाद नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के दूसरे खंडों के आरंभ के साथ ही दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करूंगा। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं को शुरू करने का भी सुअवसर मिलेगा
उधर, बरेली-मथुरा हाईवे पर सुबह बारातियों से भरी बस दिल्ली से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में नौ से अधिक घायल हो गए। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे हैं। भाइयों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
यूपी के कानपुर में शनिवार रात कार सवार प्रधान के बेटे और उसके साथियों ने दलित बस्ती में हमला बोलकर जमकर उत्पात मचाया। फायरिंग कर पहले दहशत फैलाई फिर एक दलित का घर फूंक दिया। चार घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। विधायक सरोज कुरील सीएचसी पहुंचीं और घायलों को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर का आदेश हुआ है। प्रयागराज में पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने झूंसी थाना प्रभारी को बच्चों के यौन शोषण के मामले में अविमुक्तेश्वरानंद, मुकुंदानंद ब्रह्मचारी व अन्य के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत तुरंत एफआईआर दर्ज करने और सख्ती के साथ तेजी से जांच करने का निर्देश दिया है। अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के आदेश के पालन में प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर की ओर से एक रिपोर्ट दाखिल की गई थी। इस रिपोर्ट में शंकराचार्य के खिलाफ गंभीर आरोप है।
यूपी के बांदा में इंसान से हैवान बना जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती ने 34 बच्चों का यौन शोषण किया और उनके वीडियो बनाकर पोर्न साइटों को बेचा। दोनों ने घर से जुड़े, दूर के रिश्तेदार, सजातीय बच्चों को शिकार बनाया। यहां तक कि नाना-नानी के यहां रहकर पढ़ाई करने वाले चार भाइयों को भी अपने जाल में फंसाया। पीड़ित बच्चों ने कोर्ट में जो कुछ बयां किया वह बेहद डरावना है। बच्चों ने बताया कि कभी रामभवन उनके साथ कुकर्म करता तो कभी दुर्गावती सेक्स करवाती। कभी आपस में बच्चों से कुकर्म कराते और वीडियो बनाते थे।
यूपी के देवरिया जिले में एक सराफा दुकानदार को असलहा लगाकर नकाबपोश बदमाश ने लूट का प्रयास किया। हालांकि दुकानदार के सतर्क होने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। साथ ही फुटेज भी खंगाला। पुलिस जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। वहीं, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यूपी के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक ने शनिवार की सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले शिक्षक ने चार पेज का सुसाइड नोट लिखा और एक वीडियो भी बनाया, जिसमें देवरिया के शिक्षा विभाग के एक लिपिक पर प्रताड़ित करने और 16 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यूपी में योगी सरकार ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए इसे आधार से जोड़ा जाएगा। आवेदन के समय माता-पिता और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए मृतक का आधार नंबर लेकर उस पर डाला जाएगा। विभागों को जल्द निर्देश जारी किया जाएगा।
यूपी में होली से पहले ही मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। अब एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 22 फरवरी को आने की संभावना है, जो ईरान की ओर से आएगा। इससे मौसम में फिर बदलाव होगा। अभी आसमान पूरी तरह साफ नहीं है तो ऐसे में तापमान सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया। यह 28.5 से 28.4 डिग्री हो गया। रात के तापमान में वृद्धि हुई है। 12.8 से बढ़कर 13.6 डिग्री हो गया जो सामान्य है। तेज हवाएं चलने लगी हैं जो रात की सर्दी को फिर बढ़ाएंगी।
जेई रामभवन का घिनौना कृत्य बच्चे अब भी भूल नहीं पाए है। कोर्ट में बयान के दौरान कुछ बच्चे उसका कृत्य याद आने पर सहम जाते थे। पांच साल पहले भी जब सीबीआई ने जेई रामभवन से बच्चों से सामना कराया था तो उसे देख इतना डर गए कि कुछ बोलने को तैयार ही नहीं हुए। हालांकि बाल संरक्षण समिति के सदस्यों ने जब बच्चों को साहस दिलाया और इंटरनेट में अपलोड की गई वीडियो की क्लिप दिखाईं तो बच्चों ने जेई रामभवन के घिनौने कृत्य की पूरी कहानी बयां कर दी थी। शासकीय अधिवक्ता कमल सिंह गौतम ने बताया कि कोर्ट में पीड़ित बच्चों के बयान बमुश्किल से दर्ज किए गए थे। बच्चे जेई के घिनौने कृत्य याद आने पर सहम जाते थे।

