आईपीएल 2026 में आज दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। वहीं दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद से 7 बजकर 30 मिनट पर भिड़ेगी। इन दो मुकाबलों से आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में आज तगड़ी उठापटक मचने वाली है। दरअसल, ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-10 खिलाड़ियों में से आज 5 खिलाड़ी एक्शन में होंगे, जिनमें अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भी शामिल है। आज के मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस और भी रोचक हो जाएगी क्योंकि टूर्नामेंट अपना आधा सफर तय कर लेगा और उलटी गिनती शुरू हो जाएगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रनों की नाबाद पारी खेल ऑरेंज कैप पर एक बार फिर अपना कब्जा जमा लिया है। किंग कोहली ने इस सीजन खेले 7 मैचों में अभी तक 54.67 की औसत और 163.18 के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे अधिक 328 रन बनाए हैं। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन उनसे ज्यादा दूर नहीं है।
अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन आज ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने के प्रबल दावेदार हैं। उनके और टॉप पर बैठे विराट कोहली के रनों में ज्यादा अंतर नहीं है। अभिषेक ने जहां 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं, वहीं इतने ही मुकाबलों में क्लासेन के बल्ले से 320 रन निकले हैं। अभिषेक को अगर आज ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाना है तो कम से कम 6 रन बनाने होंगे। वहीं क्लासेन और कोहली के बीच 8 रनों का ही अंतर है।
वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो, वह ऑरेंज कैप की रेस में 254 रनों के साथ 6ठे पायदान पर खिसक गए हैं। आज उनकी नजरें टॉप-5 पर नहीं बल्कि नंबर-1 बनने पर होगी। वैभव सूर्यवंशी को अगर आज ऑरेंज कैप बनाने हैं तो 70-80 रनों की पारी खेलनी होगी और दुआ करनी होगी कि अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन सस्ते में आउट हो जाएं।
इनके अलावा यशस्वी जायसवाल 245 रनों के साथ 7वें और ईशान किशन 238 रनों के साथ 9वें पायदान पर हैं। इन खिलाड़ियों की नजरें आज टॉप-5 में शामिल होने पर होगी।
विराट कोहली- 328
अभिषेक शर्मा- 323
हेनरिक क्लासेन- 320
शुभमन गिल- 297
संजू सैमसन- 293

