इंडिगो के विमान में बिगड़ी महिला की तबीयत; रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

Breaking India News

कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो की एक उड़ान में एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी स्थिति में उतारना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे विमान के लैंड होते ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने महिला को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा दी गई। महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उड़ान के दौरान यात्री के बेहोश होने पर चालक दल ने सूझबूझ दिखाते हुए रायपुर एटीसी से संपर्क कर यह निर्णय लिया था।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पुणे जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-135 में महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने पर विमान को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी हालत में उतरा गया। उड़ान संख्या 6ई-135 को एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उतारा गया।

विमान दोपहर लगभग 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतर गया। अधिकारियों ने बताया कि उड़ान के दौरान महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं। इसके बाद चालक दल ने तुरंत मेडिकल इमरजेंसी के लिए रायपुर एयरपोर्ट में एटीसी से संपर्क किया। विमान को रायपुर में उतारने का फैसला किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने विमान के उतरते ही महिला यात्री को प्राथमिक सहायता प्रदान की और एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जरूरी औपचारिकताएं और स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने लगभग दोपहर एक बजे फिर से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।

हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने की कोशिश कर रहे एक विमान के एक इंजन में खराबी आ गई थी। चालक दल ने उड़ान रोक दिया और स्थिति का आकलन करने के बाद एहतियात के तौर पर विमान खाली करने का फैसला किया। इस घटना में कुछ यात्री घायल हो गए थे। विमान में कुल 245 लोग सवार थे जिनमें 228 यात्री, चार बच्चे और क्रू के 13 सदस्य शामिल थे। विमान रविवार तड़के करीब एक बजे दिल्ली से रवाना होने वाला था।

इसी महीने दिल्ली एयरपोर्ट पर ही दोपहर के वक्त आकाश एयर और स्पाइसजेट के विमानों के पंख आपस में टकरा गए थे। यह हादसा तब हुआ जब आकाश एयर का विमान दिल्ली से हैदराबाद जाने की तैयारी कर रहा था और स्पाइसजेट का विमान लेह से लौटकर पार्किंग की तरफ जा रहा था। टैक्सीवे पर दोनों विमानों के पंख एक-दूसरे से टकरा गए जिससे दोनों को नुकसान पहुंचा था। गनीमत रही कि विमानों में मौजूद सभी यात्री और क्रू के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित रहे।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *