सोना हुआ 1086 रुपये महंगा, चांदी की कीमतों में 3343 रुपये की उछाल, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Breaking News

सोने और चांदी की कीमतों में आज मंगलवार को तेज उछाल देखने को मिली है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज बुलियंस मार्केट में 1086 रुपये बढ़ गया है। वहीं, चांदी के दाम में कल यानी सोमवार के मुकाबले 3443 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बता दें, इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से गोल्ड और सिल्वर की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 19 मई, मंगलवार को 158907 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 23 कैरेट गोल्ड का रेट आज 158271 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 145559 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 119180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 92961 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

आज सिल्वर का रेट भी बढ़ा हुआ है। बुलियंस मार्केट में चांदी का लेटेस्ट रेट 270221 रुपये प्रति किलोग्राम है। कल यानी सोमवार की सुबह 1 किलोग्राम चांदी का रेट 266778 रुपये प्रति किलोग्राम था।

मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा कर दिया है। बीते दिनों सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था। यानी सरकार सोने पर अधिक टैक्स वसूल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोना ना खरीदने की लोगों से अपील की है। पीएम ने देशवासियों से अगले एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की है।

मौजूदा हालात में सोना ना खरीदे तो ही ज्यादा बेहतर रहेगा। इसके पीछे की दो बड़ी वजह है। पहली वजह कीमतों को लेकर अस्थिरता का बना माहौल। कभी रेट बढ़ जा रहा है। तो वहीं, अगले ही दिन सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिल रही है। दूसरी वजह फॉरेक्स रिजर्व है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा विदेशों से आयात करता है। इसके लिए सरकार को फॉरेक्स रिजर्व खर्च करना होता है। ऐसे में अगर हम सोना खरीदने से बचेंगे तो इस स्थिति में फॉरेक्स रिजर्व की बचत होगी। भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 11 महीने के आयात के लिए पैसा है। जोकि पर्याप्त है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *