मेरठ के विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री योगी से मिले राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी

Breaking India News Politics Uttar Pradesh

राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मेरठ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की। राज्यसभा ​सांसद डा.वाजपेयी ने मुख्यमंत्री के समक्ष मेरठ की स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़ी परियोजनाओं को प्रमुखता से रखा। चर्चा के मुख्य केंद्र में सेंट्रल मार्केट के विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त, शहर की आधारभूत सुविधाओं और अन्य जनहित के मुद्दों पर भी सार्थक विमर्श हुआ।​मुख्यमंत्री के साथ अपनी मुलाकात के बाद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के साथ मेरठ के विकास को लेकर काफी सकारात्मक चर्चा हुई है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन चर्चाओं का असर जल्द ही धरातल पर दिखाई देगा और मेरठ के विकास को नई गति मिलेगी।माना जा रहा है कि ​यह मुलाकात मेरठ के स्थानीय निवासियों के लिए एक उम्मीद जगाने वाली है, विशेषकर उन व्यापारियों और नागरिकों के लिए जो सेंट्रल मार्केट के कायाकल्प और बेहतर सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालांकि राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इस संबंध में कोई जानकारी अभी नहीं दी है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *