गोरखपुर की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी, 150 महिलाएं कर रहीं लाखों राष्ट्रीय ध्वज तैयार
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बुधवार को गोरखपुर स्थित पार्टी कार्यालय (रानीडीहा) पर संगठन के पदाधिकारियों एवं मॉनिटरिंग टीम की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी की जिलेवार जानकारी ली। बताया कि गोरखपुर में तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम 10 या 11 अगस्त को संभावित है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया है। मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी है। नौ अगस्त को लखनऊ में तिरंगा यात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर और प्रदेश अध्यक्ष महराजगंज की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा की तिथि शीघ्र तय हो जाएगी, ऐसे में इसकी तैयारी में अभी से लग जाने की जरूरत है।
बैठक का संचालन अभियान के सह संयोजक सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, सह क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, ध्रुव श्रीवास्तव , अनादि प्रिय पाठक, दिनेश प्रताप सिंह, हरिनाथ भाई, सर्वदीप सिंह सनी,मधुसूदन पाण्डेय, निहाल मिश्रा ,अभिषेक मिश्रा,संदीप पांडेय, राजेश पाल सूर्यवंशी, सुधाकर यादव, संदीप उपाध्याय, अखिलानंद त्रिपाठी , प्रखर पाण्डेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान की महानगर कार्यशाला आयोजित हुई। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आगामी 7 व 8 अगस्त को महानगर के सभी दस मंडलों में कार्यशाला कर तैयारी करनी है। प्रत्येक मण्डलों में 10 से 12 अगस्त तक 1 से 2 किलोमीटर तक कि तिरंगा यात्रा निकालनी है। 12 से 14 अगस्त में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों व वीर बलिदानियों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। कार्यशाला में महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, उपसभापति पूनम सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय , रणविजय शाही, दयानंद शर्मा आदि रहे।
गोरखपुर शहरी विकास अभिकरण (डूडा) से जुड़े 13 महिला स्वयं सहायता समूहों की 150 महिलाएं ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के लिए 2.32 लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार करेंगी। प्रत्येक ध्वज तैयार करने पर महिलाओं को 20 रुपये का पारिश्रमिक मिलेगा। इन समूहों से जुड़ी 150 महिलाएं फिलहाल समय से राष्ट्रीय ध्वज बना कर उपलब्ध कराने में जुट गई हैं।
जिन समूहों को राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने का लक्ष्य मिला है उनमें, कजाकपुर क्षेत्र स्तरीय समिति, वीना साहनी, शिवजी क्षेत्र स्तरीय समिति, शकुन्तला देवी, शक्ति क्षेत्र स्तरीय समिति, सुनीता मौर्य, महिला समृद्धि क्षेत्र स्तरीय समिति, हिना, प्रगति क्षेत्र स्तरीय समिति, सुनैना सिंह, आदि शक्ति क्षेत्र स्तरीय समिति, मंजू सिंह, गंगोत्री स्वयं सहायता समूह, सरिता देवी, विंध्यवासिनी स्वयं सहायता समूह, संगीता धर दूबे, गंगा स्वयं सहायता समूह, कान्ती देवी, प्रतिज्ञा स्वयं सहायता समूह, शीतल, प्रज्ञा स्वयं सहायता समूह, सेवाती देवी , कृपा स्वयं सहायता समूह, रानी देवी, सीता स्वयं सहायता समूह, आभा त्रिपाठी शामिल हैं।
