September 21, 2026

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए दिल्ली में पंजीकरण शुरू, CM रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे दिल्ली में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “यह बहुत खुशी का पल है और इसे दिल्ली में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की एक बड़ी उपलब्धि माना जा सकता है, जिसका सीधा लाभ दिल्लीवासियों को मिलेगा। जहां पिछली सरकारें मुफ्त की राजनीति करती रहीं, वहीं वर्तमान सरकार विकास की राजनीति करती है। इसलिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना दिल्ली में हरित ऊर्जा पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।”

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार 3 किलोवाट क्षमता तक के सोलर पैनल लगाने की पूरी लागत वहन करेगी। उपभोक्ता को एक रुपये भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। यह योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर चलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से दिल्लीवासी इस पोर्टल के जरिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं। दिल्ली सरकार 2.25 लाख घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने का काम इसी सिद्धांत पर आगे बढ़ाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.