छोटी-छोटी घटनाओं पर भी लापरवाही नहीं, सीएम योगी की डीएम-एसपी को चेतावनी
आगामी 29 सितंबर को दिल्ली में दो नहीं, बल्कि चार महत्वपूर्ण सड़क एवं यातायात परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें दो परियोजनाएं बनकर तैयार हो चुकी हैं, जिन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा, जबकि दो नई परियोजनाओं के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन चारों परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। यह चारों परियोजनाएं आम जनता की सुविधाओं के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर को नौ साल की देरी से जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके शुरू होने से पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच आवागमन को बेहतर बनाने तथा प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
