September 26, 2026

सीएम योगी पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी-नितिन नवीन से करेंगे मुलाकात, राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम योगी दिल्ली पहुंच गए हैं। अपने इस दौरे पर सीएम योगी आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। संभावना है कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम योगी राज्यसभा और एमएलसी चुनाव पर चर्चा करेंगे। सीएम योगी अपने इस दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मिलेंगे। सीएम योगी का ये एक दिवसीय दौरा रहेगा।

सीएम योगी अपने एक दिवसीय दौरे के लिए शनिवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। आज उनकी पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात होगी। कहा जा रहा है कि अपनी इस मुलाकात के दौरान सीएम योगी आने वाले राज्यसभा और एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान सीएम योगी, पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष की प्रत्याशियों के नाम को लेकर भी चर्चा हो सकती है। चुनाव के मुद्दे से अलग यूपी से जुड़े अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे।

दरअसल, यूपी में चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों सहित 12 राज्यसभा सीटों पर आगामी 16 अक्टूबर को मतदान होंगे। वहीं वोटों की गिनती भी 16 अक्टूबर को ही शुरू हो जाएगी और देर शाम तक नतीजे घोषित होने की संभावना है। सबसे अहम बात यह है कि 12 में से 10 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव पर निगाहें टिकी हुई हैं।

चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक राज्यसभा चुनावों के लिए आगामी 29 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख होगी। उम्मीदवार 9 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। चुनाव 16 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। 16 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। राज्यसभा की 10 सीटों में 8 भाजपा, एक सपा और एक बसपा के पास हैं। अभी तक किसी भी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

इसके अलावा आयोग ने चार राज्यों की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों पर भी चुनाव की घोषणा की है। इनमें उत्तर प्रदेश की 11 सीटें, बिहार की 8 सीटें, महाराष्ट्र की 5 सीटें और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं। सभी 28 सीटों पर 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। वहीं 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने संबंधित क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू कर दी है। एमएलसी की 11 सीटों में 8 भाजपा और 3 सपा के पास हैं। भाजपा ने 5 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.