October 29, 2026

मैं खुद क्रिमिनल था, अब केले बेच रहा हूं…हर्ष गुजराल ने सुनाया किस्सा, सीएम योगी ने दिया ऐसा रिएक्शन

लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कॉमेडियन हर्ष गुजराल को सीएम योगी ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान हर्ष गुजराल ने स्टेज पर स्पीच भी दिया और इसमें अपनी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया। उनका किस्सा सुनकर स्टेज पर खड़े सीएम योगी आदित्यनाथ हंस पड़े और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हर्ष गुजराल ने यूपी में क्राइम को लेकर किस्सा सुनाया। उन्होंने स्टेज पर सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की। सीएम योगी ने उन्हें खुब सराहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कॉमेडियन हर्ष गुजराल और सीएम योगी आदित्यनाथ एक ही स्टेज पर दिखे। सीएम योगी ने हर्ष गुजराल को अवॉर्ड दिया। इसके बाद हर्ष गुजराल ने सीएम योगी से कहा कि उन्होंने सीएम योगी के लिए कुछ लिखा है और वो कहना चाहते हैं। उन्होंने सीएम योगी से अनुमति लेकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि इस अवॉर्ड के लिए धन्यवाद। मेरे से ज्यादा मेरे माता-पिता खुश हैं। हम भी कानपुर से हैं। मैं कॉमेडी करके लोगों का स्ट्रेस दूर करता हूं क्या आप भी कॉमेडी देखते हैं? हर्ष गुजराल ने कहा कि मैं कानपुर से ही निकला और मुंबई तक जाकर नाम बनाया। यूपी की तरक्की तब पता लगती है कि विदेश में शो करने जाएं तो अंग्रेज भी घबराते हैं। इसके दो कारण हैं एक यूपी के लोग दूसरे यूपी के योग। 30 करोड़ की जिम्मेदारी उठाकर आगे बढ़ना और माता-पिता और यूथ को फैन बनाना मतलब कुछ तो अच्छा किया है।

हर्ष गुजराल ने यूपी के क्राइम को लेकर भी कहा कि यूपी में पहले होता था कि यहां क्राइम बहुत ज्यादा है। मैं आपको एक रियल लाइफ किस्सा बता रहा हूं, मैं पिछली बार लखनऊ में एक शो करने आया था। तब सड़कों पर मैं टहल रहा था। इस दौरान मैं एक केले बेचने वाले से ही पूछ लिया कि यहां क्राइम का क्या सीन है? उसने कहा भैया यूपी में क्राइम अब बिल्कुल खत्म हो चुका है। मैंने पूछा कि आपको कैसे पता? उसने कहा क्योंकि पहले मैं खुद एक क्रिमिनल था और अब यहां ठेले पर केले बेच रहा हूं।

हर्ष गुजराल के इस किस्से के बाद सीएम योगी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मंच पर ठहाके लगाए। उन्होंने हर्ष गुजराल की पीठ भी थपथपाई। इस पर कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने एक बार फिर अवॉर्ड के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश रॉक्स।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.