October 5, 2026

गिल-रोहित शीर्ष पर, ऋतुराज भी लिस्ट में, ये हैं 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

वनडे क्रिकेट में भारत के शीर्ष क्रम कप्तान शुभमन गिल,रोहित शर्मा और विराट कोहली की 2026 में तूती रही है। तीनों 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों में ऋतुराज गयाकवाड़, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी भी शामिल है। 8 बल्लेबाजों ने 100 से ज्यादा रन बनाए हैं।

शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 11 पारियों में 111.87 के औसत से 895 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 118 का है। उन्होंने एक दोहरा शतक भी जड़ा है। रोहित शर्मा ने 50.33 के औसत से 604 रन बनाए। विराट कोहली ने 69 के औसत से 552 रन बनाए हैं। केएल राहुल ने 80.75 के औसत से 323 रन बनाए हैं।

श्रेयस अय्यर ने 9 पारियों में 27.37 के औसत से 219, इशान किशन ने 4 पारियों ने 43.5 के औसत से 174, यशस्वी जायसवाल ने 114 के औसत से 114, ऋतुराज गायकवाड़ ने 101 के औत से 101, हर्षित राणा ने 27.66 के औसत से 83 और नितीश कुमार रेड्डी ने 27.33 के औसत से 82 रन बनाए।

इस साल अब तक वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल मौजूद हैं जिन्होंने 12 मैचों में 3 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 895 रन बनाए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 223 रन रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.