‘शांति बनाए रखें, बैरिकेड्स न तोड़ें’, दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी की अपील
दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार सुबह प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की। पार्टी ने कहा कि प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पार करने के लिए जोर-जबरदस्ती न करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करने की कोशिश न करें।
कॉकरोच जनत पार्टी की ओर से यह एडवाइजरी ऐसे समय जारी की गई, जब पुलिस ने सुबह से करीब 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। इनमें प्रमुख यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ध्रुव राठी को शनिवार सुबह गुरुग्राम के सेक्टर-56 से हिरासत में लिया गया।
कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे किसी भी उकसावे के बावजूद हिंसा, शारीरिक टकराव, धमकी या डराने-धमकाने जैसी गतिविधियों में शामिल न हों। पार्टी ने सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने तथा पत्थरबाजी, आगजनी और बैरिकेड्स तोड़ने से बचने की सलाह दी।
