October 19, 2026

UP Top News Today: प्रयागराज में माघ मेला के बीच धक्का-मुक्की, यूपी में ठंड ने कंपाया

प्रयागराज में मौनी अमावस्या के मौके पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के काफिले को पुलिस ने संगम तट पर जाने से रोक दिया, जिससे मेला क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। शंकराचार्य के काफिले को रोकने पर समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई।

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हवा के बदले रुख से शनिवार को मेरठ सहित पश्चिमी यूपी में शीतलहर पर ब्रेक लग गया। लगातार तीन विक्षोभ के चलते एक हफ्ते तक शीतलहर की उम्मीद नहीं है।

प्रयागराज में मौनी अमावस्या के मौके पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के काफिले को पुलिस ने संगम तट पर जाने से रोक दिया, जिससे मेला क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। शंकराचार्य के काफिले को रोकने पर समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई, और देखते ही देखते धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हवा के बदले रुख से शनिवार को मेरठ सहित पश्चिमी यूपी में शीतलहर पर ब्रेक लग गया। लगातार तीन विक्षोभ के चलते एक हफ्ते तक शीतलहर की उम्मीद नहीं है। वहीं, 23 से बूंदाबांदी का अनुमान है।

संतकबीरनगर के डीघा में जमीन के विवाद को लेकर शनिवार की शाम को दो पक्ष पुलिस के सामने ही भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले गए।जिसमें दोनों पक्षों से पांच-छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

गोरखपुर में जिला जेल में बंद भाई से मिलने जा रहे युवक का काले रंग की थार सवार युवकों ने शनिवार को अपहरण कर लिया और मारपीट कर एक्सप्रेसवे पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार को बवाल हो गया। बिरसा अंबेडकर फुले छात्र संगठन (बापसा) ने रोहित वेमुला की याद में मार्च निकाला। उन्हें पुलिस ने शांत कराकर लौटा दिया। जिसके कुछ देर बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया।

एफडी के नाम पर बैंक ऑफ इंडिया की सदर शाखा के कर्मचारियों द्वारा वन निगम के करीब 65 करोड़ रुपये हड़पने की जांच सीबीआई ने शनिवार को शुरू कर दी है। सीबीआई ने बैंक अफसरों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कानपुर, गाजियाबाद और दिल्ली में कई स्थानों पर देर शाम छापे मारे।

अखिलेश यादव ने भुवनेश्वर विजन इंडिया कार्यक्रम में खुलकर अपनी बात रखी। एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर वह लोकसभा की सभी 80 सीटें भी जीत गए तब भी वह ईवीएम को पसंद नहीं करेंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.